Print

मेघालय : गारो हिल्स में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 10 लोगों की मौत

मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स और दक्षिण गारो हिल्स जिलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ने बीते शुक्रवार से अब तक कम से कम 10 लोगों की जान ले ली है। लगातार हो रही बारिश ने कई जगहों पर स्थिति और बिगड़ गई है, खासकर गासुआपारा क्षेत्र में काफी खराब हो गई है।

एक दुखद घटना में, हतियासिया सोंगमा गांव में भूस्खलन के कारण एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल थे। भूस्खलन से उनका घर दब गया था। मेघालय के मुख्यमंत्री के. संगमा ने दालू और हतियासिया सोंगमा में हुई मौतों पर गहरा दुख जताया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत देने की घोषणा की है। गारो हिल्स में हो रही भारी बारिश के असर की समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रभावित समुदायों के लिए तुरंत सहायता की जरूरत पर जोर दिया।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव कार्यों के लिए तैनात कर दिया गया है। बीते शुक्रवार आधी रात से हो रही लगातार बारिश के कारण गासुआपारा में एक पुल ढह गया और कई भूस्खलनों ने दालू और बाघमारा के बीच सड़क संपर्क बाधित कर दिया, जिससे राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है।

मुख्यमंत्री संगमा ने सड़क संपर्क बहाल करने के लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश करने का निर्देश दिया और तेजी से निर्माण के लिए बेली पुल तकनीक के उपयोग का सुझाव दिया। उन्होंने राज्य में सभी लकड़ी के पुलों को मजबूत और टिकाऊ ढांचों से बदलने पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की क्षति से बचा जा सके। जिला प्रशासन को उच्च सतर्कता पर रखा गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...