अगस्त में वस्तु निर्यात 26.12% बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पहुंचा, व्यापार घाटा घटकर 26.86 अरब डॉलर

देश का वस्तु निर्यात अगस्त में 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा घटकर 26.86 अरब डॉलर रह गया। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

देश का आयात अगस्त में करीब 14.1 प्रतिशत बढ़कर 70.76 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह (अप्रैल-अगस्त) के दौरान निर्यात 17.85 प्रतिशत बढ़कर 215.91 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि आयात 18.21 प्रतिशत बढ़कर 363 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन और कपड़ा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के मिले-जुले प्रदर्शन से निर्यात में सकारात्मक रुख कायम है।

अग्रवाल ने कहा कि भारत के निर्यात की मांग अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिक्स देशों और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं से प्रमुख रूप से बनी रही।

इस बीच, भारत का सोने का आयात अगस्त में सालाना आधार पर 57.7 प्रतिशत घटकर 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो अगस्त, 2025 में 5.4 अरब डॉलर था।

(इनपुट- PTI)

RELATED ARTICLES

7 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

39 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...