Print

ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगे मेसी, बोले-कोपा अमेरिका के बाद लगातार दूसरा टूर्नामेंट खेलना मुश्किल

अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप विजेता के कप्तान और दिग्गज स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने पुष्टि की कि वह पेरिस 2024 ओलंपिक में भाग नहीं लेंगे। गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है जो 11 अगस्त तक चलेगा। वहीं कोपा प्रतियोगिता अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट 20 जून से 14 जुलाई तक आयोजित किया जाना है जिसमें लियोनेल मेसी भाग ले रहें हैं ऐसे में उन्होंने पेरिस ओलंपिक में खेलने से इनकार कर दिया।

ओलंपिक में भाग लेने का मतलब अपने क्लब इंटर मियामी से दूर रहना भी होगा और यह मेसी द्वारा लिए गए निर्णय के कारणों में से एक था। मेसी ने ईएसपीएन से बातचीत में कहा, “इस बारे में मैंने मास्चेरानो से बात की, दोनों ही स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया। उन्होंने कहा लगातार दो टूर्नामेंट खेलना बहुत ज्यादा होगा। मैं ओलंपिक में खेलने और माशे के साथ मिलकर इसे जीतने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूँ। यह फुटबॉल के स्तर पर एक शानदार अनुभव था।”

ओलंपिक किसी भी अन्य टूर्नामेंट की अपेक्षा विशेष होता है : लियोनेल मेसी

मेसी ने कहा, “इतनी किस्मत होना शानदार है कि मुझे यह सब करने का मौका मिला। मुझे उम्मीद है कि जो लोग वहां जाएंगे, वे भी उसी तरह इसका आनंद लेंगे जैसे मैंने लिया। ओलंपिक किसी भी अन्य टूर्नामेंट की अपेक्षा विशेष होता है।”

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के अपने पूर्व साथी किलियन एमबाप्पे की इस राय पर कि यूरो जीतना फीफा विश्व कप से कहीं ज्यादा मुश्किल है पर मेसी ने जबाब देते हुए कहा, “यूरो बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसमें तीन बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना, पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील और दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे इसमें शामिल नहीं हैं। विश्व कप में, सर्वश्रेष्ठ टीमें होती हैं, सभी विश्व चैंपियन आम तौर पर वहां होते हैं। यही कारण है कि हर कोई विश्व चैंपियन बनना चाहता है। गत चैम्पियन अर्जेंटीना कोपा अमेरिका में 20 जून को कनाडा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

22/11/24 | 1:18 pm | Austria

ग्रेटर नोएडा पहुंचा ऑस्ट्रिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में करेगा निवेश 

ग्रेटर नोएडा के लिए गुरुवार का दिन बहुत खास रहा। पहली बार ऑस्ट्रिया का 24 सदस्यीय सरकारी प्रतिनि...