प्रतिक्रिया | Thursday, March 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और विदर्भ क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाएं चलने की संभावना

इस बीच, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम बदला है।

पहाड़ों में बर्फबारी और सर्द हवा के चलते तापमान में खासी गिरावट

पहाड़ों में बर्फबारी हुई है और सर्द हवा चल रही है। इस वजह से रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है।

आगंतुकों: 19467525
आखरी अपडेट: 6th Mar 2025