01/07/24 | 7:24 pm

Print

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पूरे उत्तर भारत में बहुत भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेज गति पकड़ते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके अगले चार पांच दिनों में पूरे भारत को कवर करने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पूरे उत्तर भारत में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अभी यह उत्तर पश्चिम राजस्थान, दक्षिण पंजाब और दक्षिण पश्चिम हरियाणा को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है। आने चार-पांच दिनों में यह पूरे भारत को कवर कर लेगा।

उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान पूरे उत्तर भारत में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

20/11/26 | 4:45 pm | केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पीएम मोदी ने किसानों की समृद्धि बढ़ाने और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए की गई परिवर्तनकारी पहलों पर एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक लेख ...

18/11/26 | 11:50 am | Ministry of Agriculture and Farmers Welfare

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर, 2026 को भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्ष...