Your browser does not support Javascript
भारत व रूस के बीच सैन्य संबंध और अधिक होंगे मजबूत, मॉस्को में कार्यसमूह की चौथी बैठक में चर्चा | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Wednesday, October 14, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. भारत व रूस के बीच सैन्य संबंध और अधिक होंगे मजबूत, मॉस्को में कार्यसमूह की चौथी बैठक में चर्चा

28/11/24 | 2:40 pm | Defense Ministry | India-Russia | Lieutenant General Dylevsky Igor Nikolaevich | Lieutenant General JP Mathew | Military Cooperation | Moscow | Working Group | कार्य समूह | भारत-रूस | मॉस्को | रक्षा मंत्रालय | लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू | लेफ्टिनेंट जनरल डाइलेव्स्की इगोर निकोलाविच | सैन्य सहयोग

Print

भारत व रूस के बीच सैन्य संबंध और अधिक होंगे मजबूत, मॉस्को में कार्यसमूह की चौथी बैठक में चर्चा

भारत व रूस के बीच सैन्य संबंध और अधिक होंगे मजबूत, मॉस्को में कार्यसमूह की चौथी बैठक में चर्चा

भारत और रूस के बीच एक महत्वपूर्ण सैन्य बैठक रूस के मॉस्को में आयोजित की गई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत और रूस के बीच सैन्य सहयोग पर कार्य समूह की यह चौथी बैठक थी। कार्य समूह ने रणनीतिक हित के क्षेत्रों में निरंतर रूप से ज्ञान-साझाकरण और सहयोग के महत्व पर बल दिया। दोनों सेनाओं के बीच परिचालन तालमेल को और मजबूत करने के लिए संयुक्त अभ्यासों का विस्तार करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी में इसकी जानकारी दी है।

कार्य समूह, भारत-रूस रक्षा सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। यह मौजूदा सैन्य संलग्नताओं का आकलन करने का अवसर देता है। साथ ही दोनों देशों को उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने व सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने के लिए मंच प्रदान करता है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को निरंतरता देने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुई है। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने क‍िया। वहीं, रूस की ओर से सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ (मुख्य परिचालन निदेशालय) के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डाइलेव्स्की इगोर निकोलाविच ने इस बैठक की सह अध्यक्षता की।

कार्य समूह ने रणनीतिक हित के क्षेत्रों में निरंतर रूप से ज्ञान-साझाकरण और सहयोग के महत्व पर बल दिया। दोनों सेनाओं के बीच परिचालन तालमेल को और मजबूत करने के लिए संयुक्त अभ्यासों का विस्तार करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

दोनों देशों ने सतह, हवाई और समुद्री क्षेत्रों में कई संयुक्त अभ्यास किए हैं। ‘इंद्र’, ‘एविया इंद्र’ और ‘इंद्र नेवी’ जैसे अभ्यासों ने सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, संयुक्त रणनीति अभ्यास और प्रक्रियाओं में सुधार लाने और आपसी समझ को गहरा करने के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम किया है।

उल्लेखनीय है, भारत-रूस सामरिक साझेदारी से जुड़े घोषणापत्र पर वर्ष 2000 में हस्ताक्षर किए गए थे। वर्ष 2010 में इसे विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया था।

 

 

RELATED ARTICLES

भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी बहुउद्देश्यीय युद्धपोत समर्थक, 16 अक्टूबर को होगा कमीशन

13/10/26 | 7:10 pm | Indian Navy

भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी बहुउद्देश्यीय युद्धपोत समर्थक, 16 अक्टूबर को होगा कमीशन

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

13/10/26 | 1:01 am

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

भारतीय नौसेना ने 12 अक्टूबर 2026 को मुंबई स्थित नौसेना गोदी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल (पी82...

भारतीय नौसेना के बुनियादी ढांचे को मजबूती, सीडीएस ने कारवार बेस पर सुविधाओं का किया उद्घाटन

09/10/26 | 5:37 pm | CDS General Anil Chauhan Karwar Naval Base

भारतीय नौसेना के बुनियादी ढांचे को मजबूती, सीडीएस ने कारवार बेस पर सुविधाओं का किया उद्घाटन

भारतीय नौसेना के कारवार अड्डे को और बड़े नौसैनिक केंद्र के रूप में विकसित करने का काम तेजी से आग...

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
मां कुष्मांडा : सृष्टि की सृजनकर्ता, दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक चेतना की अधिष्ठात्री

10 hours ago

मां कुष्मांडा : सृष्टि की सृजनकर्ता, दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक चेतना की अधिष्ठात्री

मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में आता है प्रकाश, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मिलता है संदेश

18 hours ago

मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में आता है प्रकाश, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मिलता है...

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति

20 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देन...

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

19 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद

19 hours ago

बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के प...

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka Play video: News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka

7 hours ago

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर सौरव-रांका बेचैन ? | Jantar Mantar | Saurav Das Ashutosh Ranka

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant Play video: रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

7 hours ago

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest Play video: Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

7 hours ago

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party Play video: News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party

7 hours ago

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका | CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत | Cockroach Janta Party

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 14th Oct 2026
ऊपर वापस