केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाकुम्भ 2025 को समर्पित आकाशवाणी और दूरदर्शन का विशेष गीत किया लॉन्च

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बुधवार को महाकुम्भ 2025 को समर्पित आकाशवाणी और दूरदर्शन का विशेष गीत लॉन्च किया। उम्मीद है कि यह गीत इस आयोजन के लिए एक गान के रूप में काम करेगा, जो वैश्विक दर्शकों को पसंद आएगा और इस भव्य तीर्थयात्रा के महत्व को बढ़ाएगा।

https://x.com/airnewsalerts/status/1876948899598131256

बताना चाहेंगे, प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 के भव्य उत्सव के लिए अब महज 5 दिन शेष बचे हैं। 

13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुम्भ

जी हां, पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तीर्थों के राजा तीर्थराज प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है। हर 12 साल में होने वाला यह आयोजन दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागमों में से एक है, जिसमें लाखों तीर्थयात्री, संत और आध्यात्मिक नेता आते हैं। इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। 

संतों, संन्यासियों एवं श्रद्धालुओं का हो चुका है आगमन

जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, प्रयागराज में पहले से आगमन शुरू हो गए हैं। फिलहाल तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में संतों, संन्यासियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। धर्मध्वजा की स्थापना के साथ अखाड़ों में पूजन प्रारम्भ हो चुके हैं। श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। महाकुम्भ में निरन्तर धार्मिक प्रगति के नये आयाम गढ़े जा रहे हैं। ऐसे में महाकुम्भ में धार्मिक उत्साह से भरा माहौल देखने को मिल रहा है। 

श्रद्धालु 13 जनवरी से 26 फरवरी तक पवित्र त्रिवेणी संगम में लाखों लोगों के साथ महाकुम्भ में शामिल हो सकते हैं, जहां गंगा, यमुना और रहस्यमयी सरस्वती एक दूसरे से मिलती हैं। यह सिर्फ एक त्यौहार नहीं है, यह आध्यात्मिकता, संस्कृति और जुड़ाव का एक जीवंत ताना-बाना है।

RELATED ARTICLES

9 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

41 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...