कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय 01 एकड़ भूमि में “मातृ वन” स्थापित करेगा : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर (पूसा) में पौधारोपण किया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि मंत्रालय 01 एकड़ भूमि में “मातृ वन” स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वैश्विक अभियान #एक_पेड़_माँ_के_नाम #Plant4Mother का शुभारंभ किया था। उनके संकल्प को सुनिश्चित करने के लिए आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जन आंदोलन के रूप में इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों व छात्रों को वृक्षारोपण कर अपनी माँ और धरती माँ के प्रति सम्मान प्रकट करने का आह्वान किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस दौरान बताया कि देशभर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सभी अधीनस्थ कार्यालय, आईसीएआर संस्थान, सीएयू, केवीके और एसएयू ने भी अपने-अपने स्थानों पर इसी तरह का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत 800 से अधिक संस्थानों ने भाग लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दौरान 3000-4000 पौधे लगाए जाएंगे।

कृषि मंत्रालय ने एक जारी बयान में कहा है कि वैश्विक अभियान के हिस्से के रूप में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहा है कि सितंबर 2024 तक देशभर में 80 करोड़ पौधे और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधे लगाए जाएं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 20 जून 2024 को असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य में वृक्षारोपण गतिविधि शुरू की, जिसमें लोगों ने अपनी माताओं के सम्मान में पेड़ लगाए। पेड़ लगाने से सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन लाइफ (Mission LiFE) के उद्देश्य को भी पूरा किया जाता है जो पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली का एक जन आंदोलन है।

कृषि मंत्रालय के मुताबिक कृषि में, पेड़ उगाना टिकाऊ खेती को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पेड़ मिट्टी, पानी की गुणवत्ता में सुधार करके और जैव विविधता को बढ़ाकर कृषि उत्पादकता में सुधार करने में मदद करते हैं। पेड़ किसानों को लकड़ी और गैर-लकड़ी उत्पादों से अतिरिक्त आय का स्रोत भी प्रदान करते हैं। इस अभियान में भूमि क्षरण और मरुस्थलीकरण को रोकने और उलटने की अपार संभावनाएं हैं।

RELATED ARTICLES

53 mins ago | Diabetes Causes and Treatment

विश्व मधुमेह दिवस : समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता ही बचाव का आधार

मधुमेह दुनिया भर में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान और नियमित जांच बेहद जरूर...

3 hours ago | 2026

छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

देशभर में लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा बिखरने लगी है। चार दिवसीय इस महापर्व के दूसरे दिन शनिवा...