महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एकीकृत डिजिटल पोर्टल ‘पंखुड़ी’ का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘पंखुड़ी’ नामक एक एकीकृत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और साझेदारी सुविधा डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य महिला एवं बाल विकास पहलों में समन्वय, पारदर्शिता और हितधारकों की सुनियोजित भागीदारी को सुदृढ़ करना है। पोर्टल का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया।

पंखुड़ी को सिंगल विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जो महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों, अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योगदानकर्ताओं, कॉर्पोरेट संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों को एक साथ लाता है।

यह पोर्टल पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई), बाल कल्याण, संरक्षण एवं पुनर्वास तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सहित प्रमुख विषयगत क्षेत्रों में स्वैच्छिक और संस्थागत योगदानों को सुव्यवस्थित और एकीकृत करता है। पोर्टल सीएसआर और स्वैच्छिक योगदान के लिए सामान्य डिजिटल इंटरफेस प्रदान करके हितधारकों के बीच संयोजन और समन्वय को बढ़ाता है। साथ ही, महिलाओं और बच्चों के कल्याण तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई पहलों के बेहतर कार्यान्वयन, निगरानी और जवाबदेही का समर्थन करता है।

पंखुड़ी पोर्टल का शुभारंभ देश भर में महिलाओं और बच्चों के समावेशी, सहयोगात्मक और परिणामोन्मुखी विकास के लिए डिजिटल समाधानों का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, यह एक पारदर्शी, विश्वसनीय और प्रौद्योगिकी-सक्षम ढांचे के माध्यम से सीएसआर (कर्मचारी हितधारक संबंध) करने और सरकार के साथ साझेदारी को सुगम बनाने में सहायक होगा।

इससे 14 लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों, पांच हजार बाल देखभाल संस्थानों, लगभग 800 वन स्टॉप सेंटरों (ओएससी), 500 से अधिक शक्ति निवासों और 400 से अधिक शक्ति सदनों के माध्यम से प्रदान की जा रही बुनियादी ढांचे और सेवाओं में सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...