अमरनाथ यात्रा: 33 दिन में 4.76 लाख तीर्थयात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

बीते 33 दिनों में अब तक 4.76 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रा अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। वहीं गुरुवार को 5 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की पवित्र गुफा में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। आज गुरुवार सुबह 1,295 तीर्थयात्रियों का नया जत्था दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।

आज 1,295 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना

इसी बीच 1,295 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था गुरुवार सुबह 3.32 बजे दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। 15 वाहनों का पहला सुरक्षा काफिला 349 यात्रियों को लेकर उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ, जबकि 33 वाहनों का दूसरा काफिला 946 यात्रियों को लेकर दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।

9 अगस्त को शुरू होगी भगवान शिव की छड़ी मुबारक

इसी बीच पवित्र छड़ी के संरक्षक स्वामी दीपेंद्र गिरि ने बताया कि 9 अगस्त को भगवान शिव की छड़ी मुबारक श्रीनगर शहर के श्री अमरेश्वर दशनामी अखाड़ा मंदिर से शुरू होगी और 14 अगस्त को पहलगाम से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना होगी।

क्या है छड़ी मुबारक ?

मान्यताओं के अनुसार छड़ी मुबारक को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। छड़ी मुबारक एक धार्मिक परंपरा है। यह एक तरह से चांदी की एक छड़ी होती है लेकिन इसका महत्व अधिक है। ऐसा भी माना जाता है कि इस छड़ी में भगवान शिव की अलौकिक शक्तियां निहित हैं और महर्षि कश्यप ने यह छड़ी भगवान शिव को इस आदेश के साथ सौंपी थी कि इसे प्रति वर्ष अमरनाथ लाया जाए। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

53 mins ago | agriculture

अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता बनकर देश को रोशन कर रहा : प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में 7वें एग्रीवोल...

3 hours ago | Colombo Security Conclave

हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा जरूरी : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि सुनिश...