Print

तेहरान में 50 से अधिक फाइटर जेट्स ने किए हमले : आईडीएफ

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार को बताया कि उसके 50 से अधिक लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ईरानी सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला किया। ये हमले इजरायली खुफिया एजेंसी की सटीक जानकारी के आधार पर किए गए, जिनका मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचाना था। आईडीएफ के अनुसार, “तेहरान क्षेत्र में व्यापक अभियान के तहत ईरानी शासन के सैन्य मुख्यालय, मिसाइल और रडार निर्माण स्थल, तथा मिसाइल भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया गया।”

तेहरान क्षेत्र में व्यापक अभियान के तहत ईरानी शासन के सैन्य मुख्यालय, मिसाइल और रडार निर्माण स्थल, तथा मिसाइल भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया गया

आईडीएफ ने यह भी बताया कि हमलों में ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई महत्वपूर्ण सैन्य कमांड सेंटरों को नष्ट किया गया, जिनमें “थरअल्लाह मुख्यालय” प्रमुख है, जिसके पास तेहरान को आंतरिक और बाहरी खतरों से बचाने की जिम्मेदारी है। इसके साथ-साथ “सैयद अल-शहादा ब्रिगेड” को भी निशाना बनाया गया, जो देश की आंतरिक सुरक्षा की निगरानी करती है।

हमलों से ईरानी शासन की सैन्य क्षमता और नियंत्रण स्थापित करने की शक्ति को गहरा नुकसान हुआ है

हमले के तहत ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एक केंद्रीय सशस्त्र शक्ति “बसीज मुख्यालय” को भी निशाना बनाया गया, जो इस्लामी कानून लागू कराने और नागरिकों पर निगरानी रखने जैसे कार्यों के लिए जाना जाता है।आईडीएफ ने बयान में कहा कि हमने तेहरान की कई प्रमुख सुरक्षा इकाइयों जैसे अलबोर्ज कॉर्प्स और आंतरिक सुरक्षा बलों के खुफिया तथा सामान्य सुरक्षा पुलिस मुख्यालयों पर भी हमला किया है। इन हमलों से ईरानी शासन की सैन्य क्षमता और नियंत्रण स्थापित करने की शक्ति को गहरा नुकसान हुआ है।

इजरायली वायुसेना ने ईरान के पश्चिमी, केंद्रीय और पूर्वी हिस्सों में स्थित छह प्रमुख सैन्य हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया

इसके अतिरिक्त, इजरायली वायुसेना ने ईरान के पश्चिमी, केंद्रीय और पूर्वी हिस्सों में स्थित छह प्रमुख सैन्य हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया। इन हवाई अड्डों के रनवे, भूमिगत हैंगर, ईंधन भरने वाले विमान और एफ-14, एफ-5 व एएच-1 जैसे लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया गया।

अब ईरानी वायु सेना की इन हवाई अड्डों से उड़ान भरने और संचालन करने की क्षमता को गंभीर रूप से बाधित कर दिया गया है

आईडीएफ ने कहा कि इन विमानों का उद्देश्य इजरायली वायु सेना को रोकना था। अब ईरानी वायु सेना की इन हवाई अड्डों से उड़ान भरने और संचालन करने की क्षमता को गंभीर रूप से बाधित कर दिया गया है।इसी बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को फिर दोहराया कि इजरायल अपने सैन्य अभियानों को ईरान और गाजा दोनों मोर्चों पर पूरी ताकत से जारी रखेगा।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

9 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...