‘योग संगम पोर्टल’ पर हुए 50 हजार से अधिक पंजीकरण, आयुष मंत्रालय ने दी जानकारी

(आईडीवाई) से पहले, आयुष मंत्रालय ने बताया कि देशभर के 50,000 से अधिक संगठनों ने योग संगम का हिस्सा बनने के लिए पंजीकरण कराया है। यह सामूहिक भागीदारी का नया रिकॉर्ड है। योग संगम का आयोजन 21 जून को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 45 मिनट तक आयोजित होगा।

इस साल का थीम ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’

इस साल का थीम ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ है, जो एकता और स्वास्थ्य के लिए दुनिया को संदेश देता है।आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कई कॉर्पोरेट और निजी संगठन इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

राजस्थान 11,000 से अधिक संगठनों के पंजीकरण के साथ सबसे आगे 

राजस्थान 11,000 से अधिक संगठनों के पंजीकरण के साथ सबसे आगे है। तेलंगाना में 7,000 से ज्यादा और मध्य प्रदेश में करीब 5,000 पंजीकरण हुए हैं।

एक लाख से अधिक स्थानों पर योग दिवस के आयोजन की उम्मीद 

आयुष मंत्रालय ने कहा, “एक लाख से अधिक स्थानों पर योग दिवस के आयोजन की उम्मीद है। योग संगम 2025 भारत की प्राचीन योग विद्या का वैश्विक उत्सव है। हम नागरिकों, संस्थानों और समुदायों को एक साथ आने और स्वस्थ, सामंजस्यपूर्ण दुनिया के लिए योग करने की अपील करते हैं।”

योग दिवस का आयोजन लद्दाख की बर्फीली चोटियों से लेकर केरल के समुद्र तटों तक

योग दिवस का आयोजन लद्दाख की बर्फीली चोटियों से लेकर केरल के समुद्र तटों, स्कूल के मैदानों, दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों और ऐतिहासिक मंदिरों तक होंगे।योग संगम और योग दिवस के आयोजन का अभिनेता अनुपम खेर, मनोज जोशी, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी समर्थन किया है।

योग पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा के जरिए इन आयोजनों को ट्रैक किया जाएगा

मंत्रालय ने बताया कि योग पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा के जरिए इन आयोजनों को ट्रैक किया जाएगा। इच्छुक संगठन इस पोर्टल पर अपने आयोजन के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। 

आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर समूह या संगठन के तौर पर कर सकते हैं पंजीकरण

नागरिक आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर समूह या संगठन के तौर पर पंजीकरण कर सकते हैं। 21 जून को योग संगम आयोजन के बाद, भागीदारी का विवरण अपलोड करने पर आधिकारिक प्रशंसा पत्र भी मिलेगा। 

RELATED ARTICLES

53 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...