Print

विकसित भारत 2047 के विजन से युवाओं को जोड़ेगा MY Bharat यूथ कन्वेंशन

युवा शक्ति को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जोड़ने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) 6 जून को नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ‘यूथ फॉर विकसित भारत – MY Bharat यूथ कन्वेंशन’ का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में देशभर से 6,000 से अधिक युवा हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। सम्मेलन में छात्र, युवा पेशेवर, उद्यमी, कंटेंट क्रिएटर, नवाचारकर्ता और उभरते युवा नेता भाग लेंगे।

सम्मेलन के दौरान भारत के सबसे तेज धावक और 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुरिंदरवीर सिंह, बोट (boAt) के सह-संस्थापक और मुख्य विपणन अधिकारी अमन गुप्ता, ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत, यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाले युवा और लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर मल्हार कलंबे तथा आरजे रौनक युवाओं के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा खेल, उद्यमिता, सुशासन और कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस अवसर पर MY Bharat को हाल ही में मिले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का भी जश्न मनाया जाएगा। ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज़’ के माध्यम से एक सप्ताह में सबसे अधिक लोगों द्वारा ऑनलाइन क्विज़ देने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। इस पहल में देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 50 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था, जबकि 3,90,812 प्रतिभागियों ने निर्धारित अवधि के दौरान क्विज़ सफलतापूर्वक पूरा किया।

सरकार का कहना है कि यह सम्मेलन विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

-(PIB)

RELATED ARTICLES

40 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...