भारतीय नौसेना को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने पर मेरा एकमात्र फोकस और प्रयास रहेगा : एडमिरल दिनेश त्रिपाठी

भारतीय नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने ‘आत्मनिर्भरता’ की दिशा में भारतीय नौसेना के चल रहे प्रयासों को और भी मजबूत करने पर जोर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में हमारी नौसेना युद्ध के लिए तैयार, एकजुट और विश्वसनीय के रूप में विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियों को देखते हुए भारतीय नौसेना को समुद्र में युद्ध जीतने के लिए हर समय परिचालन के लिए तैयार रहना चाहिए।

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नौसेना को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने पर मेरा एकमात्र फोकस और प्रयास रहेगा। मैं नई तकनीकों को पेश करने और विकसित भारत के लिए ‘आत्मनिर्भरता’ की दिशा में भारतीय नौसेना के चल रहे प्रयासों को और भी मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना का छब्बीसवां नौसेना अध्यक्ष बनने पर मुझे अत्यंत गर्व और सम्मान की अनुभूति हो रही है। मुझसे पहले पच्चीस नौसेना अध्यक्षों ने अपनी कर्मठता और समर्पण से हमारी नौसेना को युद्ध तत्पर, विश्वसनीय, सुगठित और भविष्य की ताकत बनाई है।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि मेरा प्रयास भारतीय नौसेना को आत्मनिर्भर, मजबूत और तकनीकी रूप से उन्नत सेवा बनाने का रहेगा। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि भारतीय नौसेना कभी भी, कहीं भी, कैसे भी हमारे देश के समुद्री हित और समुद्री रक्षा दोनों पर हरदम खरी उतरे। उन्होंने सभी भारतीयों को आश्वस्त किया कि आपकी नौसेना हरदम ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र का पालन करते हुए आपके साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES

58 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...