राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात

बीजिंग में भारत के विशेष प्रतिनिधि और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से बुधवार को मुलाकात की। चीनी समाचार एजेंसी के अनुसार हान ने कहा कि अगले साल चीन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है।

चीनी समाचार एजेंसी के अनुसार दोनों पक्षों को दोनों देशों के नेताओं द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण सहमति को लागू करना चाहिए। उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की गति को बनाए रखना चाहिए। राजनीतिक पारस्परिक विश्वास विकसित करना चाहिए। धीरे-धीरे संस्थागत संवाद बहाल करना चाहिए और अर्थव्यवस्था, व्यापार और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाना चाहिए। इससे द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर विकास पथ पर लौटने में बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने कहा कि पांच साल के अंतराल के बाद सीमा के सवाल पर दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच बैठक फिर से शुरू होना दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमति को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच 23वें दौर की वार्ता के लिए चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...