Print

नाटो की रक्षा बजट वृद्धि से रूस की सुरक्षा अडिग रहेगी: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि नाटो देशों के अपने रक्षा खर्च को बढ़ाने का निर्णय रूस की सुरक्षा पर कोई खास असर नहीं डालेगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लावरोव ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसका कोई खास प्रभाव पड़ेगा।”

नाटो के सदस्य देश 2035 तक अपने रक्षा खर्च को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पांच प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं

रूसी विदेश मंत्री की यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बाद आई है, जिनमें कहा गया है कि नाटो के सदस्य देश 2035 तक अपने रक्षा खर्च को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पांच प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में द हेग में संपन्न दो दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन के बाद एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया गया, जिसमें सालाना रक्षा बजट को जीडीपी के 5 प्रतिशत तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई गई।

इस योजना की 2029 में पुनः समीक्षा की जाएगी, जिसमें उस समय की रणनीतिक परिस्थितियों और क्षमता लक्ष्यों को ध्यान में रखा जाएगा

इस 5 प्रतिशत में 3.5 प्रतिशत मूल रक्षा खर्च के लिए और 1.5 प्रतिशत अन्य संबंधित क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित हैं, जैसे कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, नेटवर्क सुरक्षा, और रक्षा उद्योग क्षमताएं। इस योजना की 2029 में पुनः समीक्षा की जाएगी, जिसमें उस समय की रणनीतिक परिस्थितियों और क्षमता लक्ष्यों को ध्यान में रखा जाएगा।

ट्रंप ने स्पेन की आलोचना करते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं की है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिखर सम्मेलन के बाद प्रेस वार्ता में इस समझौते की सराहना की, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका लंबे समय से गठबंधन (नाटो) की सुरक्षा का “अत्यधिक बोझ” उठाता रहा है। ट्रंप ने स्पेन की आलोचना करते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका स्पेन के साथ चल रही व्यापार वार्ता में ऐसे प्रावधान शामिल कर सकता है, जिससे उसे “दोगुना भुगतान” करना पड़े। बता दें कि स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने शिखर सम्मेलन से पहले घोषणा की थी कि स्पेन नाटो के साथ सहमत होकर अपने रक्षा खर्च को जीडीपी के 2.1 प्रतिशत तक सीमित रखेगा।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...