चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के साथ आज से आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का महापर्व प्रारंभ हो गया। देशभर की शक्तिपीठों में मां के दर्शन के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छतरपुर मंदिर, झंडेवालान मंदिर और कालकाजी मंदिर में सुबह की आरती के साथ मां के दर्शन शुरू हो गए।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामना

पीएम मोदी ने देशवासियों को नव संवत्सर की बधाई देते हुए चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में संदेश साझा किए हैं। उन्होंने लिखा है, ”देशभर के मेरे परिवारजनों को नव संवत्सर की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह नया वर्ष हर किसी के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण हो।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ”नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री के चरणों में मेरा नमन और वंदन। देवी मां देश के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार करें। आप सभी के लिए मां शैलपुत्री की यह स्तुति…।”
उन्होंने लिखा है, ”देश के मेरे समस्त परिवारजनों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति की उपासना का यह महापर्व हर किसी के लिए सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए, यही कामना है। जय माता दी!”

शक्तिपीठों में भक्तों की कतार
वहीं असम में मां कामाख्या, मुंबई में मुंबा देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश में ज्वालाजी, नयनादेवी, मध्य प्रदेश के मैहर में मां शारदा पीठ और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रामगिरी शक्तिपीठ और विंध्याचल शक्तिपीठ में उपासक पवित्र नदियों में स्नान के बाद दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। देश के सभी देवालयों में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग है। वैदिक ज्योतिष में इन इन दोनों योग में की गई पूजा को बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना नदी में पवित्र डुबकी लगाकर जलदेवियों की पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...