नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

एडमिरल स्वामीनाथन हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस देश के साथ द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 अगस्त से मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

भारतीय नौसेना ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आधिकारिक यात्रा पर मॉरीशस गए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 12 अगस्त को मॉरीशस गणराज्य के माननीय प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। इस दौरान भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद थे।”

नौसेना ने बताया कि बैठक के दौरान भारतीय नौसेना और मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, सूचना साझा करने की प्रणाली, क्षमता निर्माण और परिचालन संपर्कों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को मॉरीशस पुलिस बल और नेशनल कोस्ट गार्ड की क्षमताओं के विकास में भारतीय नौसेना की ओर से पूर्ण समर्थन, सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया। (इनपुट-पीटीआई)

 

 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...