Print

बस्तर के नक्सली हिंसा पीड़ितों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से नक्सली हिंसा के कई पीड़ितों ने आज शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने पीड़ितों से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए स्वयं यह जानकारी दी। राष्ट्रपति ने कहा कि कोई भी उद्देश्य हिंसा के रास्ते पर चलने को उचित नहीं ठहरा सकता, क्योंकि यह समाज के लिए बहुत महंगा साबित होता है।

हिंसा से त्रस्त दुनिया में हमें शांति का प्रयास करना चाहिए : राष्ट्रपति

वामपंथी उग्रवादियों को हिंसा का त्याग करना चाहिए, मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए और वे जो भी समस्याएं उजागर करना चाहते हैं, उन्हें हल करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। यही लोकतंत्र का रास्ता है और यही रास्ता महात्मा गांधी ने हमें दिखाया था। हिंसा से त्रस्त इस दुनिया में हमें शांति के रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों का एक समूह इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आया हुआ है। एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस समूह से मुलाकात की थी। इनमें बस्तर शांति समिति के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के नक्सली हिंसा से प्रभावित 55 लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

11/03/26 | 10:54 pm

पारंपरिक तमिल पोशाक में तिरुचिरापल्ली पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी बुधवार शाम तिरुचिरापल्ली पहुंचे। इस दौरान वे पारंपरिक तमिल पोशाक पहने हुए थे, जिसमें...

11/03/26 | 9:54 pm

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से...