प्रतिक्रिया | Friday, October 18, 2024

नायब सिंह सैनी आज लगातार दूसरी बार संभालेंगे हरियाणा की बागडोर

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता नायब सिंह सैनी आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि बीते बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने इसका समर्थन किया। इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे।

हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद नायब सैनी ने हरियाणा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने इस साल मार्च में मनोहर लाल की जगह ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पहुंचने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। इस बार बीजेपी को 90 में से 48 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीट मिलीं। ये अपने आप में रिकॉर्ड है, क्योंकि हरियाणा में कभी भी कोई पार्टी लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं जीती है। साथ ही हरियाणा के इतिहास में बीजेपी का ये अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस भी है। बीजेपी इससे पहले कभी भी इतनी ज्यादा सीटें नहीं जी सकी है। 2014 में बीजेपी ने 47 और 2019 में 40 सीटें जीती थीं।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 9703267
आखरी अपडेट: 18th Oct 2024