लोकसभा चुनाव: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार NDA ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, इंडी गठबंधन 200 पार 

लोकसभा चुनाव 2024 की 543 सीटों पर मतगणना जारी है। इसी बीच आ रहे रुझानों में एनडीए और इंडी गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पर कर लिया है। 

एनडीए 295 सीटों पर चल रही आगे 

रुझानों में एनडीए 295 सीटों पर आगे चल रही है। एनडीए गठबंधन में अकेली भाजपा 242 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं इंडी गठबंधन 200 का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं इंडी गठबंधन की कांग्रेस रुझानों में शतक लगाने के बेहद करीब है। कांग्रेस अभी तक 99 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

64.2 करोड़ मतों में से 42 करोड़ की हुई गिनती 

ज्ञात हो, बीते दिन निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी थी कि इस बार लोकसभा चुनाव में 64.2 करोड़ वोटिंग हुई है। इसमें से डीडी न्यूज के मुताबिक अभी तक करीब 42 करोड़ वोटों की गिनती की जा चुकी है जबकि करीब 22 करोड़ वोटों की गिनती होना अभी बाकी है।
 
रुझानों में भाजपा को अभी तक मिल चुके साढ़े सत्रह करोड़ वोट 

निर्वाचन आयोग की ओर से जो रुझान आ रहे हैं उसमें भाजपा को अभी तक साढ़े सत्रह करोड़ वोट मिल चुके हैं। इस आधार पर भाजपा का वोट प्रतिशत तकरीबन 39 फीसदी है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो 10 करोड़ वोट कांग्रेस को मिल चुके हैं।
 
वोटों की गिनती जारी

फिलहाल, वोटों की गिनती जारी है। इस बीच निर्वाचन आयोग लगातार यह संदेश दे रहा है कि आंकड़ों पर किसी भी तरह का संदेह न हो। इसे लेकर सारी सतर्कता बरती जा रही है। इसी के साथ पूरी दुनिया में यह संदेश भी जाए कि देश में निष्पक्ष चुनाव कराए जा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...