पेरिस ओलंपिक: जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के भाले से भारत को मिला रजत पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने कांस्य पदक जीता, जिन्होंने 88.54 मीटर दूरी तक थ्रो किया।

नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर रजत पदक किया हासिल  

नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा था। हालांकि दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर रजत पदक हासिल किया। उसके बाद नीरज के शेष प्रयास फाउल रहे। ऐसे में सिर्फ एक सफल थ्रो के जरिए ही नीरज ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह उनका सीजन का बेस्ट थ्रो है, इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो ओलंपिक्स के क्वालीफिकेशन में आया था, जहां उन्होंने 89.34 मीटर की दूरी तय की थी।

पाकिस्तान के खाते में स्वर्ण

पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए अपने दूसरे थ्रो में ही 92.97 मीटर का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने छठा और आखिरी थ्रो 91.79 मीटर का फेंका। इस तरह नदीम ने स्वर्ण पदक जीता। पाकिस्तान का 1992 बार्सिलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

9 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...