नीट यूजी 2026: रिफंड के लिए 7 जुलाई तक बैंक डिटेल्स करें अपडेट 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों को अंतिम चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बताया कि अब तक केवल 8,29,510 उम्मीदवारों ने ही अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म की है।

एनटीए ने स्पष्ट किया कि 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) रात 11:50 बजे तक बैंक डिटेल्स अपडेट या कन्फर्म न करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को रिफंड नहीं मिल सकेगा।

एनटीए ने कहा, “जिन उम्मीदवारों ने अपने बैंक अकाउंट की जानकारी कन्फर्म कर दी है, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन्होंने अभी तक यह काम नहीं किया है, वे तुरंत ऑफिशियल पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी डिटेल्स अपडेट कर लें।”

क्या करना है अभ्यर्थियों को?

– नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
– पहले से सेव बैंक डिटेल्स चेक करें।
– जरूरी सुधार करें (अकाउंट नंबर, IFSC कोड, अकाउंट होल्डर का नाम इत्यादि)।
– जानकारी सबमिट करें।
– सफल सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सेव कर लें।

एजेंसी ने जोर देकर कहा कि 7 जुलाई के बाद बैंक डिटेल्स में किसी भी तरह का बदलाव या अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि फाइनल सबमिशन से पहले सभी जानकारी दोबारा सावधानीपूर्वक जांच लें।

जो अभ्यर्थी समय-सीमा से पहले अपनी बैंक डिटेल्स सफलतापूर्वक अपडेट कर लेंगे, उन्हें रिफंड वितरण के अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

महत्वपूर्ण:
अभ्यर्थी तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें ताकि कोई तकनीकी समस्या या अंतिम समय की भीड़ से परेशानी न हो। (इनपुट-एजेंसी)