नीट (यूजी) 2026: पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक विवाद के बाद नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में एनटीए ने शुक्रवार को घोषणा की कि नई परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को होगी। यह फैसला भारत सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है।

इस फैसले से देशभर के करीब 22 लाख छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है, जो पिछले कई दिनों से अनिश्चितता में थे।

NTA का आधिकारिक बयान

NTA ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया, “नीट (यूजी) 2026 — परीक्षा तिथि की घोषणा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा को दोबारा 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।”

एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।

NTA ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं:

011-40759000 और 011-69227700

पेपर लीक का मामला

ज्ञात हो, 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे। इसी के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया और अब इसे नए सिरे से आयोजित करने की तैयारी है।

पूरे मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। CBI इस बात की जांच कर रही है कि पेपर लीक के पीछे कौन सा नेटवर्क या सिंडिकेट सक्रिय था और इसमें कौन-कौन शामिल है।

वहीं एनटीए ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि नई परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाएगी। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...