नेपाल में आज से आएगी चुनाव में तेजी, प्रचार शुरू

नेपाल में पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आज सोमवार से तेजी आएगी। सभी उम्मीदवार औपचारिक चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। नेपाल की चुनाव नियमावली के अनुसार, मतदान तिथि से पहले केवल 15 दिन की अवधि में ही उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को प्रचार करने की अनुमति होती है।

आज से दो मार्च की रात 12 बजे तक प्रचार करने की होगी अनुमति

इस अवधि में वे जुलूस निकाल सकते हैं, आम सभाएं और रोड शो आयोजित कर सकते हैं तथा विभिन्न मीडिया माध्यमों से चुनाव संबंधी सामग्री प्रकाशित या प्रसारित कर सकते हैं। नियमावली के अनुसार, आज से दो मार्च की रात 12 बजे तक प्रचार करने की अनुमति होगी।

आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अपनाई

कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा कि आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अपनाई है। इसलिए कोई भी प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन न करे।

आयोग ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से झूठी जानकारी, भ्रामक सूचनाओं और दुर्भावनापूर्ण सामग्री के प्रसार पर भी चिंता जताई है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...