Print

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

अठारहवीं लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता नरेन्द्र मोदी के सप्ताहांत होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पड़ोसी देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष इस ऐतिहासिक पल के साक्षी होंगे। अभी तक नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वो नई दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बुधवार को फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया था। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने कल बुधवार को नरेन्द्र मोदी को फोन कर चुनाव में जीत की बधाई दी थी। एक नेपाली अधिकारी ने कहा कि बुधवार को फोन पर बातचीत के दौरान भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया । प्रचंड के सचिवालय के मुताबिक प्रधानमंत्री शनिवार सुबह काठमांडू से दिल्ली रवाना होंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता नरेन्द्र मोदी के सप्ताहांत होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पड़ोसी देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष इस समारोह में भाग लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बीच बताया गया है कि आमंत्रित किए जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के मीडिया विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है और विक्रमसिंघे ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात हुई है। राजनयिक सूत्रों का कहना है कि इस बातचीत में मोदी ने हसीना को भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के नेता उपस्थित हुए थे। द्वितीय कार्यकाल के श्रीगणेश पर 2019 के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के नेता शामिल हुए थे।

 

RELATED ARTICLES

6 mins ago | BRICS Summit 2026

BRICS Summit 2026: बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर देंगे UN महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतानियो गुतारेस इस सप्ताह के अंत में भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर ...

3 hours ago | Antonio Guterres

BRICS Summit में बहुध्रुवीयता और UNSC सुधार पर जोर देंगे UN प्रमुख गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस सप्ताह भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में...