11/06/24 | 7:15 pm

Print

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन मांझी, प्रवाति परिडा और केवी सिंह होंगे डिप्टी सीएम

ओडिशा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 24 सालों बाद ओडिशा में सत्ता बदलने वाली बीजेपी ने राज्य में मोहन चरण मांझी को नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। ओडिशा में दो डिप्टी सीएम भी होंगे, जिनमें से एक महिला हैं। प्रवाति परिडा और केवी सिंह देव राज्य के डिप्टी सीएम होंगे।

सीएम के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को ओडिशा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, जहां विधायकों की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोहन मांझी के नाम का ऐलान किया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजद को सत्ता से बाहर किया है। बुधवार (12 जून) को नए सीएम के तौर पर मोहन मांझी पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

RELATED ARTICLES

9 mins ago | AMIT SHAH

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रथम ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’

राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2025-26 का ‘राजभाष...

1 hour ago | AI infrastructure

डेटा सेंटर से एआई तक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा भारत

भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए डेटा सेंटर अब एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन...