प्रतिक्रिया | Tuesday, July 01, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

नए आपराधिक कानूनों से मानव तस्करी के खिलाफ कानूनी ढांचा काफी मजबूत हुआ है। भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत किसी व्यक्ति की तस्करी, वेश्यावृत्ति या फिरौती के लिए मानव तस्करी करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। 

बच्चे की खरीद फरोख्त पर सजा का प्रावधान

नए आपराधिक कानून के तहत वेश्यावृत्ति के लिए बच्चे की खरीद फरोख्त पर कम से कम 7 साल और अधिकतम 14 साल की सजा का प्रावधान है। 
विदेश से जबरन या यौन शोषण के उद्देश्य से 18 साल से कम उम्र के लड़कों और 21 साल से कम आयु की लड़कियों के आयात को अपराध माना गया है। 

शोषण अभिव्यक्ति में भिक्षावृत्ति को भी जोड़ा गया

मानव तस्करी के उद्देश्य से शोषण अभिव्यक्ति में भिक्षावृत्ति को जोड़ा गया है। भारतीय न्याय संहिता 2023 में मानव तस्करी में लिप्त व्यक्ति के लिए बढ़ी हुई सजा का प्रावधान किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि नए आपराधिक कानून यानि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एक जुलाई 2024 से लागू हो रहे हैं। नए कानूनों के बारे में जानने के लिए आप NCRB SANKALAN of Criminal Laws मोबाइल एप को प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

आगंतुकों: 31708284
आखरी अपडेट: 1st Jul 2025