नया भारत घर में घुसकर मारता है, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम हमले का जवाब : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल भारत की अस्मिता, बल्कि मानवता पर भी हमला है। उन्होंने कहा कि भारत अब ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा और आतंकवादियों व उनके आकाओं को कठोरतम दंड दिया जाएगा। उन्होंने भारत की सैन्य ताकत और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नया भारत घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है।

पहलगाम में पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब भारत ने एयर स्ट्राइक के जरिए दिया

गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने बयान में कहा, “पहलगाम में पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत की, उसका जवाब भारत ने एयर स्ट्राइक के जरिए दिया। यह नया भारत है, जो सक्षम और समर्थ है। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रमुख आतंकी अड्डे शामिल थे। इस कार्रवाई ने विश्व को आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति का स्पष्ट संदेश दिया है।”

आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला एक सोची-समझी साजिश थी, जिसके पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन थे। भारत ने उन सभी आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, जहां भारत के खिलाफ साजिश रची जाती थी और आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता था। हमें सेना और नेतृत्व पर भरोसा रखना चाहिए, जो देश के सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के सीमावर्ती जिलों का करेंगे दौरा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जिला कलेक्टर और संभागीय आयुष के साथ एक आवश्यक बैठक करेंगे। इस बैठक में सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन तैयारियों और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर चर्चा होगी। उसके बाद वह राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी का दौरा करेंगे। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...