मानसून में जलभराव से निपटने के लिए NHAI ने शुरू की 15 दिन की विशेष मुहिम, सुरक्षित और बाधारहित होगी यात्रा

देशभर में मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक 15 दिन की विशेष निगरानी अभियान की शुरुआत की है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बारिश के दौरान यातायात सुचारू और सुरक्षित बना रहे। इस अभियान के तहत NHAI के अधिकारी, ठेकेदार और सलाहकार राजमार्गों के उन हिस्सों का निरीक्षण कर रहे हैं, जहां पर भूस्खलन या जलभराव की चपेट में आने की संभावना ज्यादा है।

इस दौरान पुलों, नालों और जल निकासी संरचनाओं की सफाई और मरम्मत की जा रही है, ताकि पानी का बहाव सुगमता से हो सके। NHAI की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं को साफ और डी-सिल्ट किया जा रहा है। साथ ही, ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत, स्लिप रोड्स और मुख्य सड़कों के गड्ढों की भराई, आरई वॉल (Retaining Walls) के ड्रेनेज छिद्रों की सफाई, और अन्य जरूरी मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। वहीं प्राधिकरण ने आपातकालीन सामग्री जैसे खुदाई मशीनें, रेत की बोरियां और साइन बोर्ड जलभराव संभावित क्षेत्रों में पहले से तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा, 24×7 आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें तैयार की गई हैं जो जरूरत पड़ने पर राहत और मरम्मत का काम शुरू कर देंगी।

NHAI स्थानीय प्रशासन और निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय में काम कर रही है ताकि भूस्खलन या बाढ़ की पूर्व चेतावनियों पर तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके। प्राधिकरण ने तेज राहत के लिए फील्ड ऑफिसों में क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी बना दी हैं, जो संवेदनशील स्थानों पर बारीकी से नजर रखेंगी। तकनीकी उपायों के तहत, AI आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और NHAI का ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ तथा IMD का ‘मेघदूत ऐप’ के जरिए यात्रियों को रियल-टाइम मौसम और ट्रैफिक अलर्ट भेजे जाएंगे। इसके अलावा, ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके सड़कों की ढाल, दरारें और अन्य संरचनात्मक समस्याओं की पहचान और सुधार किया जा रहा है। NHAI का कहना है कि मानसून के दौरान ये सभी कदम यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बिना बाधा के यात्रा अनुभव देने में मदद करेंगे। -(PIB)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...