Print

NIFT के छात्रों ने WorldSkills Shanghai 2026 में दो रजत पदक और उत्कृष्टता पदक जीतकर शानदार उपलब्धि दर्ज की

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने शंघाई 2026 में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसमें एनआईएफटी के छात्रों और विशेषज्ञों ने फैशन टेक्नोलॉजी, डिजिटल इंटरेक्टिव मीडिया डिजाइन, रिटेल सेल्स और विजुअल मर्चेंडाइजिंग सहित प्रमुख फैशन और रचनात्मक कौशल क्षेत्रों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

यह प्रतियोगिता (WorldSkills Shanghai 2026) 23 से 26 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई में आयोजित हुई, जिसमें लगभग 68 देशों और क्षेत्रों के 1,400 से अधिक युवा प्रतियोगियों ने 64 कौशल श्रेणियों में भाग लिया। भारत ने 63 कौशल श्रेणियों में 70 प्रतियोगियों के साथ अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा और 6 रजत पदक और 20 उत्कृष्टता पदक जीतकर 10वां स्थान प्राप्त किया ।

इस आयोजन में, एनआईएफटी ने चार कौशल क्षेत्रों- फैशन प्रौद्योगिकी, दृश्य विपणन, खुदरा बिक्री और डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन- में प्रतिनिधित्व किया। यह भागीदारी रचनात्मक, डिजिटल और खुदरा-उन्मुख कौशल क्षेत्रों में फैशन शिक्षा की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। एनआईएफटी की भागीदारी ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके प्रतिभागियों ने तीन कौशल श्रेणियों में 2 रजत पदक और उत्कृष्टता पदक प्राप्त किए ।

फैशन टेक्नोलॉजी वर्ल्डस्किल्स में एनआईएफटी की भागीदारी का एक दीर्घकालिक क्षेत्र रहा है, संस्थान 2011 से इस कौशल में भाग ले रहा है। शंघाई 2026 में, एनआईएफटी गांधीनगर से फैशन डिजाइन में स्नातक सुश्री विधि नीरवकुमार सुथार ने फैशन टेक्नोलॉजी में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उत्कृष्टता के लिए पदक प्राप्त किया।

डिजिटल इंटरेक्टिव मीडिया डिज़ाइन में,एनआईएफटी मुंबई के कोविड अजय गंगराडे ने रजत पदक जीता जबकि एनआईएफटी पंचकुला की सानिया जोशी ने खुदरा बिक्री में रजत पदक जीता। उनकी उपलब्धियां विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं क्योंकि खुदरा बिक्री और डिजिटल इंटरेक्टिव मीडिया डिज़ाइन वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में उजागर की गई नई और उभरती कौशल श्रेणियों में से हैं, जो फैशन और रचनात्मक उद्योगों की बदलती प्रकृति और इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्राहक अनुभव के बढ़ते एकीकरण को दर्शाती हैं। 

 

RELATED ARTICLES

11 hours ago | AIIMS

एम्स में वैज्ञानिक प्रो. जी.पी. तलवार के 100वें जन्मवर्ष पर विशेष समारोह आयोजित किया गया

देश के अग्रणी वैज्ञानिकों में शुमार और एम्स, नई दिल्ली के संस्थापक संकाय सदस्यों में से एक प्रो....

25/09/26 | 10:06 am | Himalayan Climate Resilience Mechanism

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने भारत और चीन के साथ ‘Himalayan Climate Resilience Mechanism’ बनाने का प्रस्ताव रखा

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने क्षेत्र में हाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर ...

24/09/26 | 5:03 pm | E-Commerce

अगली छमाही में रोजगार 5.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान, ई-कॉमर्स, प्रौद्योगिकी क्षेत्र रहेंगे आगेः रिपोर्ट

चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में विभिन्न उद्योगों में कर्मचारियों की संख्या 5.4 प्रतिशत बढ़ने ...