नीति आयोग ने मनाया योग दिवस, स्वस्थ वृद्धावस्था और वेलनेस को दिया बढ़ावा

नीति आयोग ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के तहत किया। इस अवसर पर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केद्रित किया गया। नीति आयोग ने कहा कि यह थीम योग की अच्छी लाइफस्टाइल और वेलनेस में बढ़ते महत्व को मान्यता देती है।

वहीं, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ध्यान, प्राणायाम और योगाभ्यास के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भाग लिया। इसके अलावा, नीति आयोग के सदस्यों – जिनमें राजीव गौबा, प्रो. के.वी. राजू, डॉ. एम. श्रीनिवास और डॉ. जोरम अनिया शामिल थे – ने इन समारोहों में हिस्सा लिया और वेलनेस व स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया।

नीति आयोग के अनुसार, इस कार्यक्रम ने जीवन-शक्ति, सहनशक्ति और स्वस्थ वृद्धावस्था को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को उजागर किया, साथ ही समग्र स्वास्थ्य-कल्याण के लिए एक आजमाई हुई पद्धति के रूप में इसके महत्व को भी पुष्ट किया।

इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रों के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की और इस वर्ष की थीम, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ के महत्व पर जोर दिया।

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम को शानदार बताया और कहा कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने रोजमर्रा की जिंदगी में योग की अहमियत के बारे में एक जरूरी संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की थीम सभी उम्र के लोगों के लिए योग के महत्व को उजागर करती है, ताकि वे जीवन भर फिट, स्वस्थ और सक्रिय रह सकें।

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, स्वस्थ मन और लंबे समय तक सेहतमंद रहने में मदद करता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नियमित रूप से योग करने से लोग बढ़ती उम्र के साथ भी अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को बनाए रख सकते हैं। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...