07/08/24 | 9:45 am | Muhammad Yunus elected leader

Print

नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस काे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेता चुना गया

बांग्लादेश में तख्तापलट और पूरे देश में अराजकता और हिंसात्मक माहौल के बीच नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को गठित होने वाली अंतरिम सरकार का नेता चुन लिया गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में बंगा भवन (राष्ट्रपति भवन) में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। ग्लोबल माइक्रोक्रेडिट आंदोलन के संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रमुख प्रतिपक्षी माना जाता है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनने का प्रस्ताव मान लिया है। इस बैठक में आरक्षण आंदोलन के प्रमुख छात्र नेताओं के साथ-साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।

‘गरीबों के बैंकर’ के रूप में जाने जाते हैं मोहम्मद यूनुस

1974 में जब बांग्लादेश में अकाल पड़ा तब युनुस चटगांव यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स पढ़ाते थे। इस अकाल में हजारों लोग मारे गए थे। तब युनुस ने देश की विशाल ग्रामीण आबादी की मदद के लिए कोई बेहतर तरीका खोजने की सोची। गरीबों के बैंकर’ के रूप में पहचाने जाने वाले यूनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को 2006 का नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने गांव में रहने वाले गरीबों को 100 डॉलर से कम के छोटे-छोटे कर्ज दिलाकर लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की थी। इन गरीबों को बड़े बैंकों से कोई मदद नहीं मिल पाती थी।

इसी साल जनवरी में यूनुस को श्रम कानून के उल्लंघन के लिए छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। जून में बांग्लादेश की एक अदालत ने यूनुस और 13 अन्य लोगों पर उनके द्वारा बनाए गए एक दूरसंचार कंपनी में वहां काम करने वाले लोगों के कल्याण कोष से 252.2 मिलियन टका (2 मिलियन डॉलर) के गबन के आरोप में में मुकदमा भी चलाया था।

RELATED ARTICLES

06/09/26 | 1:32 pm | Anak Krakatau Volcano Eruption

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

इंडोनेशिया में जकार्ता के पास स्थित सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के...

06/09/26 | 11:22 am | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

06/09/26 | 9:25 am | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...