उत्तर पश्चिम भारत में आज भी हीटवेव की स्थिति, कल से तापमान में हो सकती है गिरावट

उत्तर पश्चिम भारत में बुधवार को हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। तापमान 45 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। मंगलवार को राजधानी के कुछ स्थानों पर 50 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

कई राज्यों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भी पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज भी मंगलवार की तरह अत्यधिक तापमान दर्ज किया जा सकता है।

चूरू में 50 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि मंगलवार को राजस्थान के चूरू में 50 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया था। इसके साथ कई राज्यों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया था। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कल से स्थिति में हो सकता है सुधार

उन्होंने बताया कि कल से स्थिति थोड़ी सुधर सकती है। अगले 24 घंटे में मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। अरब सागर से उठने वाली हवा के कारण उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में कमी आएगी।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

 

RELATED ARTICLES

06/09/26 | 12:33 pm | Delhi NCR Rain

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। नोएडा समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज क...

31/08/26 | 9:51 am | Delhi NCR Rain

एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज-कल बारिश के आसार; गिरेगा तापमान

मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के साथ ही एक बार फिर एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा ह...