भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटें के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। सभी सीटों के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी और 16 मार्च को मतदान होगा। इसी दिन नतीजे की भी घोषणा की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी

आयोग ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। आयोग का कहना है कि इन सभी राज्यसभा सदस्यों का साल का कार्यकाल अप्रैल माह में समाप्त होने जा रहा है। इन 37 सीटों में महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, पश्चिम बंगाल की पांच, असम की तीन, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, हिमाचल प्रदेश की एक सीट और तेलंगाना की दो सीट शामिल हैं।

महाराष्ट्र : डॉ. भगवत किशनराव कराड, डॉ. (श्रीमती) फौजिया तहसीन अहमद खान, प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी, शरदचंद्र गोविंदराव पवार, धैर्यशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल, रामदास बांदु आठवले।

ओडिशा : ममता मोहंता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार, निरंजन बिशी।

तमिलनाडु: एन.आर. एलंगो, पी. सेल्वारासु, एम. थम्बिदुरई, तिरुचि शिवा, डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमु, जी.के. वासन।

पश्चिम बंगाल : साकेत गोखले, रीताब्रत बनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, मौसाम नूर (05.01.2026 से रिक्त), सुभ्रत बक्शी।

असम : रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, अजीत कुमार भुइयां।

बिहार : अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह।

छत्तीसगढ़ : कवि तेजपाल सिंह तुलसी, फूलो देवी नेताम।

हरियाणा : किरण चौधरी, राम चंदर जांगड़ा।

हिमाचल प्रदेश : इंदु बाला गोस्वामी।

तेलंगाना : डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी, के.आर. सुरेश रेड्डी। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

6 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

40 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...