बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज होगी जारी 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज सोमवार को जारी होगी। इसके साथ ही 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर

दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। इस चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा।

नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे

नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी। 

दूसरे चरण में इन जिलों में होगा मतदान 

विधानसभा चुनाव में कुल 7.42 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में मतदान होगा। इसके अलावा भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास जिले में भी मतदान होगा। (इनपुट-एजेंसी)