लोकसभा चुनाव 2024: सातवें और आखिरी चरण के लिए 7 मई को अधिसूचना होगी जारी 

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण की अधिसूचना कल (मंगलवार) को जारी की जाएगी। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 

इन सीटों पर होगा मतदान 

सातवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है उनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब की तेरह-तेरह सीटें, पश्चिम बंगाल की नौ सीटें, बिहार की आठ सीटें, ओडिशा की छह सीटें, हिमाचल प्रदेश की चार सीटें, झारखंड की तीन सीटें और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं। 

1 जून को होगा मतदान 

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों को इस महीने की 14 तारीख तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने का समय दिया गया है जबकि 17 मई तक उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन पत्र वापस लेने का समय रहेगा। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...