Print

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की शानदार जीत

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में कड़ी चुनौती को पार करते हुए फ्रांस के जियोवानी म्पेट्शी पेरिकार्ड को 5-7, 7-5, 6-1, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली।

फ्रेंच ओपन में यह जोकोविच का 82वां ग्रैंड स्लैम मुख्य ड्रॉ मुकाबला था। इसके साथ ही उन्होंने रोजर फेडरर और फेलिसियानो लोपेज़ के संयुक्त रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

सर्बियाई स्टार शुरुआत में फ्रांसीसी खिलाड़ी की दमदार सर्विस के सामने संघर्ष करते नजर आए। पहले सेट में जोकोविच को एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं मिला और पेरिकार्ड ने 5-5 पर ब्रेक हासिल कर सेट अपने नाम कर लिया। पिछले 14 वर्षों में यह पहली बार था जब किसी फ्रांसीसी खिलाड़ी ने पेरिस में जोकोविच के खिलाफ सेट जीता।

दूसरे सेट में भी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जोकोविच कई मौके गंवाने के बाद आखिरकार निर्णायक गेम में लंबी रैली जीतकर स्कोर बराबर करने में सफल रहे। इसके बाद मैच का रुख पूरी तरह बदल गया।

अनुभवी खिलाड़ी ने लगातार बेहतर खेल दिखाते हुए अगले दो सेट आसानी से अपने नाम किए और 2 घंटे 51 मिनट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज की। अब दूसरे दौर में जोकोविच का सामना फ्रांस के वैलेंटीन रॉयर से होगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

27/11/26 | 7:59 pm

भूख और अभावों से विश्व चैंपियन बनने तक: दीपिका टी.सी. ने हौसले से बदली अपनी तकदीर

कुछ कहानियां किसी बड़े सपने से नहीं, जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों और मुश्किलों से शुरू होती हैं। ...

27/11/26 | 10:15 am | Australia Cricket

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वरिष्ठ अधिवक्ता फियोना मैकलियोड एओ एससी को एक स्वतंत्र समीक्षा पै...