07/08/24 | 2:23 pm | Amarnath Yatra 2024

Print

अब केवल बालटाल मार्ग से होगी अमरनाथ की यात्रा, 651 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम मार्ग पर अपरिहार्य मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण अब अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होने तक केवल बालटाल मार्ग से ही होगी। आज बुधवार सुबह 14 वाहनों के काफिले में 651 अमरनाथ यात्रियों का एक और जत्था जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी की ओर रवाना हुआ।

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कहा कि बारिश ने पहलगाम-गुफा तीर्थ मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है, इसलिए ट्रैक पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। इसलिए अब आगे की शेष अमरनाथ यात्रा केवल मध्य कश्मीर बालटाल-गुफा तीर्थ मार्ग से ही होगी। बुधवार सुबह 5.30 बजे 651 यात्रियों का एक और जत्था 14 वाहनों के काफिले में जम्मू शहर के भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।

श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन त्योहारों के साथ 19 अगस्त को संपन्न होगी अमरनाथ यात्रा

इस साल की यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी तब से लेकर मंगलवार (6 अगस्त) तक करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर के अंदर दर्शन किए। यह पिछले साल की कुल संख्या 4.45 लाख यात्रियों से कहीं ज्यादा है। पुलिस और सीएपीएफ सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा बल जम्मू से लेकर दोनों बेस कैंपों तक 350 किलोमीटर से ज्यादा लंबे रास्ते पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रांजिट कैंप, बेस कैंप और गुफा मंदिर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इस साल की यात्रा 52 दिनों के बाद 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन त्योहारों के साथ संपन्न होगी।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...