2025 से कोई भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं करेगी NTA, केवल उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं पर करेगी ध्यान केंद्रित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए देश में शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के अलावा कई विभागों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करती है। ऐसे में अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 2025 से कोई भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं करेगी और केवल उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी।

एनटीए में सुधार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि मंत्रालय ने एनटीए में सुधार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। एक्शन टेकन रिपोर्ट के तहत इसे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पैनल ने एनटीए के पुनर्गठन का सुझाव दिया है। परीक्षा एजेंसी में 10 नए पद सृजित किए जाएंगे। इस दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है।

पैनल की सिफारिश के आधार पर सुधार
उन्होंने रिपोर्ट के कुछ प्रमुख बिंदुओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2013-14 से ज्यादा स्कूल अभी 2023-24 में हैं। स्कूल में बिजली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले 53 प्रतिशत स्कूलों में बिजली थी लेकिन अब 91.8 प्रतिशत स्कूलों में बिजली है। यह कदम मेडिकल प्रवेश नीट परीक्षा के कथित एवं संदिग्ध लीक और अन्य गड़बड़ियों के कारण कई अन्य परीक्षाओं को रद्द करने के बाद इस साल की शुरुआत में गठित एक उच्च स्तरीय पैनल की सिफारिश के आधार पर परीक्षा सुधारों का हिस्सा है।

सीयूईटी यूजी का आयोजन अब साल में एक बार
शिक्षा मंत्रालय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ इस बारे में भी बातचीत कर रहा है कि क्या परीक्षा पारंपरिक पेन और पेपर आधारित मोड में आयोजित की जानी चाहिए या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में बदल दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम एक बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में परीक्षाओं के सुरक्षित और सफल आयोजन के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। मंत्री ने कहा कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी का आयोजन साल में एक बार ही किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

37 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...