ओम बिरला दो दिवसीय एस्टिमेट्स कमेटियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, बजट निगरानी पर होगी चर्चा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज सोमवार को मुंबई में संसद और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की एस्टिमेट्स कमेटियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे संसद की एस्टिमेट्स कमेटी की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष स्मारिका (Souvenir) भी जारी करेंगे। इस सम्मेलन में संसद और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की एस्टिमेट्स कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य बजट अनुमानों की प्रभावी निगरानी और समीक्षा के जरिए प्रशासन में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

वहीं सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शंकर शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, और संसद की एस्टिमेट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र विधानमंडल की एस्टिमेट्स कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन पंडित्राव खोतकर उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण देंगे, जबकि महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगी। सम्मेलन का समापन समारोह 24 जून को होगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन समापन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। इसके अलावा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, डॉ. संजय जायसवाल, और महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे भी समापन सत्र को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष अण्णा दादू बंसोडे समापन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन देंगे।

गौरतलब है कि एस्टिमेट्स कमेटी संसद और विधानसभाओं में प्रस्तुत बजट अनुमानों की समीक्षा, मंत्रालयों/विभागों को मिले बजटीय आवंटन, और उनके वास्तविक खर्च व प्रदर्शन की जांच का कार्य करती है। यह समिति शासन को अधिक दक्ष, जवाबदेह और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।-(IANS)

RELATED ARTICLES

11/06/26 | 5:41 pm

भारत-ब्रिटेन तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए नैसकॉम ने टेक्नोलॉजी एडवाइजरी काउंसिल का किया गठन

आईटी इंडस्ट्री की प्रमुख संस्था नैसकॉम ने ब्रिटेन टेक्नोलॉजी एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) के गठन क...

01/06/26 | 11:28 am | digital payments

मई 2026 में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.20 अरब ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल भुगतान में नई ऊंचाई

भारत में डिजिटल भुगतान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface,...