मॉस्को में 21 अगस्त को एस. जयशंकर रूस के विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात, रक्षा और कूटनीति पर होगी चर्चा

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर 21 अगस्त को रूस के मॉस्को मे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात 15 जुलाई को हुई उस बैठक के बाद हो रही है, जब जयशंकर और लावरोव ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर बातचीत की थी।

इससे पहले, जून के अंत में चीन के किंगदाओ में आयोजित एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रूसी समकक्ष आंद्रे बेलोउसोव के बीच मुलाकात हुई थी। इस बैठक में एस-400 मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति, सुखोई-30 एमकेआई के अपग्रेड और जरूरी सैन्य उपकरणों की तेज़ी से खरीद जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

इस बीच रूस के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि जयशंकर- लावरोव के मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े अहम मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग के पहलुओं पर चर्चा होगी। एस. जयशंकर और लावरोव ने इस साल 6 जुलाई को रियो डी जनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भी मुलाकात की थी। यह सम्मेलन ब्राजील की मेजबानी में हुआ था, जिसमें ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ नए सदस्य मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया भी शामिल हुए थे।

इस साल फरवरी में भी दोनों नेता जोहान्सबर्ग में मिले थे, जहां उन्होंने भारत-रूस द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा, मई में डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में एक सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल रूस गया था। यह दौरा भारत के वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हिस्सा था, जिसमें भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई गई थी।

इन बैठकों से साफ है कि भारत और रूस अपने संबंधों को कूटनीतिक, रक्षा और बहुपक्षीय मंचों पर लगातार मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं।-(ANI)

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...