कैबिनेट के फैसलों पर पीएम मोदी ने कहा-2025 की पहली कैबिनेट किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित

पीएम मोदी ने 2025 की पहली कैबिनेट में लिए गए प्रमुख निर्णयों के आलोक में बुधवार को दोहराया कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

2025 की पहली कैबिनेट किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित
पीएम ने एक्स पोस्ट में कहा, “हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमें अपने सभी किसान बहनों और भाइयों पर गर्व है जो हमारे देश का पेट भरने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। 2025 की पहली कैबिनेट हमारे किसानों की समृद्धि बढ़ाने के लिए समर्पित है। मुझे खुशी है कि इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।”

फसल बीमा के लिए आवंटन बढ़ाने को मंजूरी
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि नए वर्ष का पहला निर्णय हमारे देश के करोड़ों किसान भाई-बहनों को समर्पित है। हमने फसल बीमा के लिए आवंटन बढ़ाने को मंजूरी दी है। इससे जहां अन्नदाताओं की फसलों को और ज्यादा सुरक्षा मिलेगी, वहीं नुकसान की चिंता भी कम होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि डाय-अमोनियम फॉस्फेट पर एकमुश्त विशेष पैकेज बढ़ाने के कैबिनेट के फैसले से हमारे किसानों को किफायती कीमतों पर डीएपी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

किसानों के लिए दो बड़े फैसले
बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में नए साल के प्रथम दिन केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के लिए दो बड़े फैसले लिये गये। सरकार ने फसल बीमा योजना के आवंटन को बढ़ाकर 69,515 करोड़ रुपये करने के साथ ही किसानों के लिए डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) फर्टिलाइजर के लिए अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दी। सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर के लिए 3,850 करोड़ रुपये का एकमुश्त पैकेज दिया है। किसानों को 1,350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की दर से डीएपी उर्वरक मिलता रहेगा। अतिरिक्त लागत सरकार वहन करेगी।

RELATED ARTICLES

32 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...