Print

कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर देश ने 1999 के कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

जनरल धीरज सेठ ने कहा

पत्रकारों से बातचीत में जनरल धीरज सेठ ने कहा, “मैं इस अवसर पर हमारे बहादुर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि भारतीय सेना का योद्धा दुनिया की किसी भी सेना के सैनिक से श्रेष्ठ है। उसकी क्षमता और साहस का मुकाबला नहीं किया जा सकता। मैं देश को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भारतीय थल सेना राष्ट्र की प्रगति और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आने वाले समय में देश का गौरव और ऊंचा करेगी।”

अपनी यूनिट के एक सैनिक द्वारा लिखी गई कविता की पंक्तियां भी साझा कीं

उन्होंने अपनी यूनिट के एक सैनिक द्वारा लिखी गई कविता की पंक्तियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि जब भी वह कारगिल के वीरों को याद करते हैं, अपनी ही यूनिट के सैनिकों द्वारा लिखी गई एक रचना याद आती है। कविता की पंक्तियां थीं, “मरना सभी को है, तुम भले मरे… करके नमक हलाल, लड़ते हुए गिरे, भूलोगे आप नहीं जो छिप गई शक्ल, सफेद जमीन पर नाम हुआ तुम्हारा अटल।”

भारतीय सेना हर परिस्थिति में राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए तैयार है

जनरल सेठ ने कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सैनिक का जीवन कर्तव्य, सम्मान और निष्ठा के सिद्धांतों पर आधारित होता है तथा वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा, “कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर यहां मौजूद होना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मैं हमारे बहादुर शहीदों और उनके परिवारों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। रक्षा मंत्री की उपस्थिति भारतीय सेना के लिए आने वाले वर्षों में भी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।” (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...