Print

सैन्य झंडा दिवस पर पीएम मोदी ने की नागरिकों से योगदान की अपील, जवानों के साहस और बलिदान को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को सैन्य झंडा दिवस के अवसर पर देश की सशस्त्र सेनाओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सैन्य झंडा दिवस कोष में योगदान की अपील की। यह कोष युद्ध में घायल हुए सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सैन्य झंडा दिवस पर हम उन बहादुर जवानों को नमन करते हैं जो अदम्य साहस और समर्पण के साथ देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में लगे इन जवानों के अनुशासन, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस अवसर पर सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को सलाम किया। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की निस्वार्थ सेवा देश की सुरक्षा का आधार है और राष्ट्र उनका ऋण कभी नहीं चुका सकता। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे उदारतापूर्वक सैन्य झंडा दिवस कोष में योगदान करें, ताकि जवानों और उनके परिवारों को मजबूत सहयोग मिल सके। रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने भी सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को शुभकामनाएं दीं और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को सराहा। इसी प्रकार रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी नागरिकों से कोष में सहयोग करने का आग्रह किया।

सैन्य झंडा दिवस हर वर्ष 7 दिसंबर को 1949 से मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना, सैनिकों के बलिदान को याद करना और जवानों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए धन एकत्र करना है। इस दिन लोग झंडे खरीदकर और दान देकर सशस्त्र बलों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...