79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाए ऐतिहासिक स्थल

79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर के ऐतिहासिक और प्रमुख भवन तिरंगे के रंगों में जगमगा उठे। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय, मंत्रालय, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भवन, विधान भवन और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। वसई-विरार महानगरपालिका मुख्यालय और कई सड़कें भी तिरंगे की लाइटों से नहाई हुई नजर आईं, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनीं।

वहीं कोलकाता में हावड़ा ब्रिज और विक्टोरिया मेमोरियल तिरंगे की रोशनी में नहाए नजर आए, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक तस्वीरें खिंचवाते दिखे। राजस्थान के जोधपुर में रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्टर कार्यालय और प्रमुख चौराहों को तिरंगे रंगों से सजाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जो इस समय जोधपुर में हैं, 15 अगस्त को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

गुजरात के पोरबंदर में भी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की लाइटिंग की गई। झारखंड की राजधानी रांची में उच्च न्यायालय भवन तिरंगे की रोशनी में जगमगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कैंट स्टेशन, सर्किट हाउस, विकास प्राधिकरण, भारतीय स्टेट बैंक भवन और अंबेडकर चौराहे को आकर्षक तिरंगे रंगों से सजाया गया।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सलाल डैम को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया, जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ गई। इन रंग-बिरंगी रोशनियों ने पूरे देश में देशभक्ति और उत्सव का माहौल बना दिया। (IANS)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...