प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

29/08/24 | 3:26 pm

printer

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की 119वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन राजकीय संप्रेक्षण किशोर गृह पर किया गया। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अंतर्गत कदम्ब व आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

दरअसल, जिले के नेहरू युवा केन्द्र एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी ने फिट इंडिया अभियान अंतर्गत सभी से अपनी दैनिक जीवन शैली में कोई भी शारीरिक गतिविधि शामिल करने व खेलों को समय देने की बात कही। उन्होंने खेलों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ, मानसिक लाभ एवं व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेलों के विशेष महत्व पर भी चर्चा की।

खेल दिवस के मौके पर लंबी कूद, दौड़ व वालीबॉल की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गयी। वालीबॉल में मेजर टीम विजेता जबकि ध्यानचंद टीम उपविजेता रही। दौड़ में जहनूर ने पहला, वंश पाल ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबी कूद में जहनूर ने पहला, तनिष ने दूसरा और गौरव को तीसरा स्थान मिला। बच्चों द्वारा खेल दिवस के उपलक्ष्य में बनाई गईं चित्रकलाओं को भी सभी ने सराहा व पुरस्कृत किया। इसके साथ “एक पेड़ मां के नाम” अंतर्गत कदम्ब व आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

आगंतुकों: 32141312
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025