23/01/25 | 4:14 pm

Print

एक पेड़, मां के नाम: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अभियान के तहत लगाया पौधा 

पीएम मोदी की ओर से शुरू की गई पहल एक पेड़ मां के नाम अब पूरे देश में आंदोलन का नाम ले चुकी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाया। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री कोयम्बटूर के तडागाम रोड स्थित केंद्रीय वन आनुवंशिकी और आर्बोरिकल्चर संस्थान में संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।

इस बैठक में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और समिति के अ न्य सदस्य भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने वन भूमि संरक्षण से संबंधित विभिन्न विचारों और परियोजनाओं पर चर्चा की।

बता दें कि पीएम मोदी ने ‘पर्यावरण दिवस’ के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान की शुरुआत करने के साथ ही उन्होंने पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए सभी लोगों से सामूहिक प्रयास की अपील की थी।वहीं, पीएम  की इस अपील के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के इंदौर में रेवती रेंज के सीमा सुरक्षा बल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक दिन में 11 लाख वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस अभियान के अंतर्गत इंदौर ने एक दिन में 11 लाख पौधे लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा था कि मोदी जी ने देश की जनता से ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि जब मोदी जी ने इस अभियान की शुरुआत की थी, तो किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह अभियान एक दिन इतना बड़ा जन-आंदोलन बन जाएगा। इंदौर को पूरे देश में स्वच्छता, स्वाद, सुशासन, सहयोग और सहभागिता के लिए जाना जाता है। लेकिन, अब से इंदौर को ‘एक पेड़, मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के लिए भी देशभर में जाना जाएगा।

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

37 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...