22/05/24 | 10:26 pm | PM Modi

Print

भारत को जो गति और क्षमता चाहिए वो केवल भाजपा सरकार ही दे सकती है : पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को दिल्ली के द्वारका में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए देश को अपने तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को और भी तेज करने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि सत्ता में लौटने पर भ्रष्टाचारियों की संपत्ति का एक्स-रे करूंगा और जनता को लूटने वाले जेल जाएंगे।

मोदी ने भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद को लेकर विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी हैं। मोदी ने कहा कि भाजपा का विकास मॉडल नेशन फर्स्ट के लिए कमिटेड है, प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में उमड़ी भीड़ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश ने एनडीए की मजबूत सरकार पक्की कर दी है।

पीएम बोले पांच चरणों ने भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार पक्की कर दी है

उन्होंने कहा, “दिल्ली का मूड क्या है ये देश देख रहा है। अब तक 400 से ज्यादा सीटों का मतदान हो चुका है। पांच चरणों ने भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार पक्की कर दी है। इसीलिए मैंने दिल्ली से पूरे देश को गारंटी देते हुए कहा कि बिना डरे, बिना थके, बिना दबाव में आये इन भ्रष्चारियों की संपत्ति का एक्स-रे अब मोदी करेगा।

शराब घोटाले की कमाई हो या फिर नेशनल हेराल्ड घोटाला हो भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूली जाएगी। जिसने लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत को जो गति और क्षमता चाहिए वो केवल भाजपा सरकार ही दे सकती है। मोदी ने इस संदर्भ में आंकड़े भी प्रस्तुत किये।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

22/11/24 | 1:18 pm | Austria

ग्रेटर नोएडा पहुंचा ऑस्ट्रिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में करेगा निवेश 

ग्रेटर नोएडा के लिए गुरुवार का दिन बहुत खास रहा। पहली बार ऑस्ट्रिया का 24 सदस्यीय सरकारी प्रतिनि...