ऑपरेशन सागरबंधु: भारतीय वायुसेना ने श्रीलंका में 45 नागरिक और 57 सैनिकों को एयरलिफ्ट किया

श्रीलंका में तूफान ‘दित्वाह’ से उत्पन्न भीषण आपदा के बीच भारत ने ‘ऑपरेशन सागरबंधु’ के तहत राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। इस दौरान भारतीय वायुसेना ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर भूस्खलन से प्रभावित कोटमाले क्षेत्र से 45 लोगों को सुरक्षित निकाला। यह इलाका पूरी तरह से संपर्कहीन हो गया था और बाहरी दुनिया से कट चुका था। दिनभर चले अभियान में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने 45 फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट किया, जिनमें 6 गंभीर रूप से घायल और 4 बच्चे शामिल थे। सभी को सुरक्षित रूप से कोलंबो पहुंचाया गया। बचाए गए लोगों में 12 भारतीय नागरिकों के अलावा कई अन्य देशों के नागरिक भी शामिल थे।

भारतीय वायुसेना ने 57 श्रीलंकाई सेना के जवानों को भी प्रभावित क्षेत्र में एयरलिफ्ट किया

जमीन पर राहत कार्य को मजबूत करने के लिए भारतीय वायुसेना ने 57 श्रीलंकाई सेना के जवानों को भी प्रभावित क्षेत्र में एयरलिफ्ट किया, ताकि वे रेस्क्यू और सफाई कार्यों में तेजी ला सकें। इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि ऑपरेशन सागरबंधु के तहत भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टरों ने जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, स्लोवेनिया और यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों सहित कई लोगों को सुरक्षित निकाला है।

आईएएफ के हेलीकॉप्टरों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एक हाइब्रिड रेस्क्यू मिशन संचालित किया

भारतीय वायुसेना ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि आईएएफ के हेलीकॉप्टरों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एक हाइब्रिड रेस्क्यू मिशन संचालित किया। इसके तहत एक समूह गरुड़ कमांडो को पूर्व-निर्धारित हेलिपैड पर उतारा गया, जहां से 24 यात्रियों को सुरक्षित कोलंबो भेजा गया। इसी दौरान तीन गंभीर रूप से घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए कोलंबो ले जाया गया। वायुसेना के अनुसार, कोटमाले क्षेत्र में भूस्खलन और प्रतिकूल मौसम के कारण कई यात्री एक प्रतिबंधित क्षेत्र में फंस गए थे। गरुड़ कमांडो को हेलीकॉप्टर से विंच के माध्यम से नीचे उतारकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

3 mins ago | BRICS Summit 2026

BRICS Summit 2026: बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर देंगे UN महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतानियो गुतारेस इस सप्ताह के अंत में भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर ...

3 hours ago | Antonio Guterres

BRICS Summit में बहुध्रुवीयता और UNSC सुधार पर जोर देंगे UN प्रमुख गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस सप्ताह भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में...